पेरिस 2024 ओलंपिक में भारतीय पदक विजेताओं की सूची | भारतीय एथलीटों की संख्या, पदक तालिका और जानें भारतीय ओलंपिक का इतिहास और किस भारतीय एथलीट ने पेरिस 2024 ओलंपिक कौन सा पदक जीता |
ओलम्पिक खेलों का आयोजन साल 1896 में ग्रीस यानी यूनान की राजधानी एथेंस में किया गया था। उस दौरान इन खेलों को ओलंपिया पर्वत पर खेला गया था, इसलिए इन्हें ओलम्पिक खेल कहा जाने लगा। भारत मॉडर्न ओलंपिक खेलों के दूसरे संस्करण यानी 1900 में हुए पेरिस ओलंपिक से जुड़ा हुआ है। जिसमे भारत की तरफ से नॉर्मन प्रिचर्ड ने भाग लिया, जिसमे प्रिचर्ड ने 200 मीटर स्प्रिंट और हर्डल रेस दोनों में रजत पदक जीता | भारत ने पहली बार 1920 के एंटवर्प ओलंपिक में एथलीटों का अपना आधिकारिक पांच सदस्यीय दल भेजा था। पुरमा बनर्जी को भारतीय ध्वज के साथ नेतृत्व करने का जिम्मा सौंपा गया और इस तरह से वह ओलंपिक उद्घाटन समारोह में देश की पहली भारतीय फ्लैग-बियरर बनीं। 1920 ओलिंपिक में भारत ने 2 खेलो में भाग लेकर कोई मेडल नहीं जीता |
टोक्यो 2020 में, भारत से 124 एथलीटों की टीम गई थी, जो अब तक का सबसे बड़ा भारतीय ओलंपिक दल था। भारत ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में सबसे ज़्यादा सात पदक भी जीते थे, जिसमें नीरज चोपड़ा का पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक शामिल था। पेरिस ओलंपिक 2024 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक फ्रांस में हुआ. बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक थे। जबकि प्रसिद्ध हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश स्टार निशानेबाज मनु भाकर के साथ पेरिस में ओलंपिक खेलों के समापन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक के रूप में शामिल हुए।
33वें पेरिस 2024 ओलंपिक में, 16 स्पोर्ट्स डिसिप्लिन में 117 एथलीट भारतीय दल में शामिल हैं, जिनमें 70 पुरुष और 47 महिलाएं शामिल हैं। वे 95 पदकों के लिए 69 स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा में भाग लिया । विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में 50 किग्रा कुश्ती के फाइनल से अयोग्य घोषित कर दिया गया था क्योंकि उनका वजन निर्धारित वजन से लगभग 100 ग्राम अधिक था। जो एक विवाद का विषय बन गया, पेरिस ओलंपिक खेलों में लैंगिक विवाद के केंद्र में आई अल्जीरिया की महिला मुक्केबाज इमान खलीफ ने चीन की यांग लियू को हराकर वेल्टरवेट ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतकर अपनी नारीत्व का परिचय दिया। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत ने 7 मेडल जीतकर टोक्यो ओलंपिक का इतिहास रच दिया है। मीराबाई चानू ने भारत की टोक्यो ओलिंपिक में शुरुआत सिल्वर मेडल से की थी तो जेवलिन थ्रो एथलीट नीरज ने गोल्डन एंड किया था। नीरज और मीराबाई के अलावा रवि कुमार दहिया ने सिल्वर मेडल जीता तो बॉक्सर लवलीना, शटलर पीवी सिंधु, पहलवान बजरंग पूनिया और हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत ने 6 मेडल जीते, साथ ही पड़ोसी देश पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भाला फेंक वर्ग में स्वर्ण पदक जीता |
स्थान | देश | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल पदक |
1 | संयुक्त राज्य अमेरिका | 40 | 44 | 43 | 127 |
2 | चीन | 40 | 27 | 24 | 91 |
3 | जापान | 20 | 12 | 13 | 45 |
4 | ऑस्ट्रेलिया | 18 | 19 | 16 | 53 |
5 | फ्रांस | 16 | 26 | 22 | 64 |
71 | भारत | 0 | 1 | 5 | 6 |
संख्या | एथलीट | इवेंट | स्पोर्ट | मेडल |
1 | मनु भाकर | महिला 10 मीटर एयर पिस्टल | शूटिंग | कांस्य |
2 | मनु भाकर और सरबजोत सिंह | 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम | शूटिंग | कांस्य |
3 | स्वप्निल कुसाले | पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन | शूटिंग | कांस्य |
4 | भारतीय हॉकी टीम | कांस्य पदक मैच | हॉकी | कांस्य |
5 | नीरज चोपड़ा | पुरुष भाला फेंक फाइनल | एथलेटिक्स (भाला फेंक) | रजत |
6 | अमन सहरावत | पुरुष 57 किग्रा फ्रीस्टाइल | कुश्ती | कांस्य |
नवंबर 2024 डेली करेंट अफेयर्स हिंदी में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जैसे रेलवे, बैंक एसएससी, यूपीएससी | जाने नवंबर 2024 में घटने वाली सभी...
हाल की घटनाओं में, वैश्विक मुद्दों से लेकर क्षेत्रीय पहलों तक कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आई हैं। इनमें जलवायु परिवर्तन रणनीतियाँ, स्वास्थ्य...
करंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम का वह भाग है जो आपके सपनों की नौकरी चुनने की संभावनाओं को बढ़ा सकता है। ऐसा इसलिए है...
If you plan to fight any competition exam, make your hobby of reading the daily newspaper to grasp t...
The syllabus part for any competitive exam that will increase your chances of landing your ideal job...
Current affairs is the syllabus section for any competitive exams that can boost your chances of sel...
अगस्त 2024 डेली करेंट अफेयर्स हिंदी में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जैसे रेलवे, बैंक एसएससी, यूपीएससी | जाने अगस्त 2024 मे...